फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दादरी बार एसोसिएशन के चुनाव 16 दिसंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला बार एसोसिएशन के 16 दिसंबर को चुनाव करवाए जाएंगे। चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है और एसोसिएशन के पांच पदों के लिए चुनाव होंगे।
विज्ञापन

दादरी जिला बार एसोसिएशन के कुल 704 सदस्य मतदान में भाग लेंगे। बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी ओमप्रकाश सांगवान ने बताया कि चुनाव में प्रधान, उपप्रधान, सचिव, सहसचिव व खजांची पद के लिए वोटिंग होगी। चुनाव में बार काउंसिल द्वारा बताए गए सभी नियमों का पालन करना होगा।
विज्ञापन

सहायक चुनाव अधिकारी अधिवक्ता पवन बंसल व अधिवक्ता ओमप्रकाश पंवार ने बताया कि चुनाव का समय सुबह 10 से शाम चार बजे तक रहेगा। उम्मीदवार दो व तीन दिसंबर को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक नोमिनेशन फार्म भर सकेंगे। फार्म वापस लेने की तिथि पांच दिसंबर को दोपहर तीन बजे तक होगी। चुनाव अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष के चुनाव की फीस में बढ़ोतरी की गई है। प्रधान, उप-प्रधान व सचिव पद के लिए 11 हजार रुपये फीस होगी। सह-सचिव व खजांची के लिए पांच हजार रुपये फीस निर्धारित की गई है। चुनावों का परिणाम 16 दिसंबर को वोटिंग समाप्त होने के बाद घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें