फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सुरेंद्र और ओमप्रकाश के नाम है तीन बार प्रधान बनने का रिकॉर्ड

Sat, 28 Dec 2024 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। दादरी बार एसोसिएशन का तीन बार सरताज बनने का रिकॉर्ड सुरेंद्र मैहड़ा और ओमप्रकाश कलकल के नाम है। इनके अलावा अन्य कोई भी तीन दफा बार प्रधान बनने में सफल नहीं रहा। वहीं, बार एसोसिएशन के सदस्यों ने ज्यादातर नए चेहरों को प्रधान बनने का मौका दिया है।
साल 2016 में दादरी जिला बनाया गया था। इसके बाद जिला बार एसोसिएशन बना। इससे पहले यहां उपमंडल बार एसोसिएशन था। उपमंडल बार एसोसिएशन में केवल तीन पद ही स्वीकृत थे। इन्हीं पर चुनाव करवाए जाते थे। इस दौरान ओमप्रकाश कलकल ने तीन बार एसोसिएशन का प्रधान बनकर जीत की हैट्रिक लगाई थी। उनसे पहले कभी किसी ने जीत की हैट्रिक नहीं लगाई।
विज्ञापन

वहीं, जिला बनने के बाद दादरी बार एसोसिएशन के पहले प्रधान प्रवीण श्योराण बने थे। उनका एक साल तक का कार्यकाल रहा। बाद में साल 2017 में दयानंद प्रधान बने। वर्ष 2018 में सुदीप सांगवान ने बार प्रधान पद का कार्यभार संभाला। वर्ष 2019 में ऋषिपाल पहल दादरी एसोसिएशन के मुखिया रहे।
विज्ञापन

इसके बाद वर्ष 2020 में सुरेंद्र मैहड़ा के सिर पर बार प्रधान का ताज सजा। इसमें उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी ऋषिपाल पहल को 69 मतों से मात दी। उनका एक साल का कार्यकाल बीता और वर्ष 2021 में दोबारा प्रधान पद बरकरार रखने में सफल रहे। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी सीतानंद गौड़ को 158 मतों से पराजित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें