फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: ऑनलाइन खरीददारी करते समय महिला बनी ठगी की शिकार

Sun, 02 Mar 2025 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
- 999 रुपये की साड़ी खरीदने के लिए किया ऑनलाइन ऑर्डर डिलीवर करने के नाम पर ठगों ने डलवाई 69 हजार रुपये की राशि, पीड़ित महिला के भाई ने दर्ज कराया केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस साल दो माह के अंदर 11 लोग साइबर ठगों का शिकार बन चुके हैं। हाल ही में साइबर ठगों ने एक महिला को शिकार बनाया। महिला ने 999 रुपये की साड़ी ऑनलाइन मंगवाई थी। ठगों ने ऑर्डर डिलीवर करने के नाम पर 13 ट्रांजेक्शन में महिला से 6900 रुपये ठग लिए।

शिकायतकर्ता अमित कुमार ने बताया कि उसकी बहन अन्नु ने फि्लपकार्ट पर 999 रुपये की एक साड़ी ऑर्डर की थी। इसकी कैश ऑन डिलीवरी 1012 रुपये थी। इसके बाद यह ऑर्डर रद्द हो चुका था, लेकिन, अन्नु को इसकी जानकारी नहीं थी। अन्नु गुवाहटी घूमने के लिए गई थी। उसके पास एक कॉल आई। इसमें उसे ऑर्डर के लिए 999 रुपये पेमेंट करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

इसके बाद अनु ने क्यूआर कोड पर रुपये भेज दिए। बाद में कहा कि रुपये नहीं पहुंचे हैं, दो रुपये जोड़कर फिर भेजो। इसके बाद 1001 रुपये भेज दिए। इसके बाद भी तकनीकी दिक्कत का बहाना बनाकर उससे रुपये लिए। इसके बाद आरोपी ने कहा पेमेंट फेल हो रही है, आप ज्यादा राशि डालकर देखो, बाकी के रुपये आपके ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके बाद कभी 3 हजार, 5 हजार, 8 हजार, 13 हजार, 17, 20, 22 हजार करके उससे रुपये लेते गए। इसके बाद कहा कि 50 हजार रुपये भेजो नहीं तो पेमेंट रिफंड नहीं होगी। बाद में उसे ठगी का पता चला। अब उसने साइबर थाना पुलिस से आरोपी का पता लगाकर रकम बरामद कराने की मांग की।

साइबर ठगों ने कब और किसे बनाया शिकार
1- जनवरी में घसौला निवासी नरेश कुमार से केवाईसी अपडेट करने के नाम पर 4.96 लाख रुपये की ठगी।
2- जनवरी में नीमली निवासी अजय कुमार से रुपये डबल करने के नाम पर 1.04 लाख रुपये की ठगी।
3- जनवरी में छपार निवासी हरविंद्र का फोन हैक कर 94 हजार रुपये निकाले।
4- फरवरी में छपार निवासी हरजीत कौर से ईएमआई काटने के नाम पर 61 हजार रुपये निकाले।
5- फरवरी में घिकाड़ा निवासी महिला से पति का परिचित बनकर 47 हजार रुपये ठगे।
6- फरवरी में कारी तोखा निवासी जितेंद्र से नौकरी लगवाने का झांसा देकर 30 लाख रुपये ठगे।
7- फरवरी में रामनगर निवासी सीताराम से ट्रेडिंग के नाम पर 70 हजार रुपये की ठगी।
8- फरवरी में रानीला निवासी जोगेंद्र से क्रेडिट कार्ड सीमा बढ़ाने का झांसा देकर 85 हजार रुपये ठगे।
9- फरवरी में मांढी पिरानू निवासी दलबीर से परिचित बनकर 1.90 लाख रुपये ठगे।
10- फरवरी में लाडावास निवासी अनिल कुमार से ट्रेडिंग के नाम पर 2.90 लाख रुपये ठगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें