फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: स्क्रीन शेयर करवाकर श्रमिक के खाते से निकाले 72 हजार रुपये

Fri, 11 Apr 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
- यूपी का निवासी है पीड़ित, काम के लिए 25 दिन से गांव खूबी की ढाणी में आया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। ठगों ने स्क्रीन शेयर करवाकर एक श्रमिक से खाता पासवर्ड ले लिए। इसके बाद खाते से 72 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित प्रेमपाल ने बताया कि वह मूल रूप से यूपी के पिपरा मुज्पता का रहने वाला है। मजदूरी करता है। अब मजदूरी के लिए करीब 25 दिन से गांव खूबी की ढाणी में आया हुआ है। 6 अप्रैल को उसके पास एक कॉल आई। इसमें एक व्यक्ति ने बताया कि उसने गलती से प्रेमपाल के खाते में 10,000 रुपये डाल दिए हैं। इसके बाद उसने वीडियो कॉल की और स्क्रीन शेयर करवा ली।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने उसे बैंक बैलेंस जांच करने के लिए कहा। प्रेमपाल ने जांच की, लेकिन, कोई ट्रांजेक्शन नहीं मिली। बाद में उसने देखा तो खाते से एक बार 64,598 रुपये और एक बार 8162 रुपये कटे हुए मिले। बाद में उसे ठगी पता चला और पुलिस को शिकायत दी। उसने पुलिस से आरोपियों का पता लगाकर रुपये बरामद कराने की मांग की है।
विज्ञापन


- खाता फ्रीज होने पर आरोपी ने पुलिस वर्दी में की वीडियो कॉल
प्रेमपाल ने 1930 पर कॉल कर खाता फ्रीज करवा दिया था। इसके बाद आरोपी ने वीडियो कॉल की और स्वयं को साइबर सेल से बताया और पुलिस की वर्दी पहनी हुई थी। उसने कहा कि आपने शिकायत करके, जिस खाते को फ्रिज करवाया है, उसे अनफ्रिज करवा दो। मैं आपके सारे पैसे 24 घंटे में वापस कर दूंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें