फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: टास्क जीतने का झांसा देकर सेना के हवलदार से ठगे 12.47 लाख रुपये

Sat, 02 Nov 2024 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
टास्क के लिए भेजे गए लिंक व कोड का स्क्रीनशॉट। स्रोत: पीड़ित
विज्ञापन
प्रस्तावित लीड:
विज्ञापन

आरोपी पक्ष ने दो बार खाते में जीती गई रकम भेजकर जीता विश्वास, बाद में पीड़ित के निवेश करवाए ज्यादा रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। टेलीग्राम पर टास्क जीतने का झांसा देकर साइबर ठगों ने शहर के रहने वाले सेना के एक हवलदार से 12.47 लाख रुपये ठग लिए। ऑनलाइन निवेश राशि नहीं निकाल पाने पर पीड़ित को ठगी होने का पता चला। पीड़ित ने दादरी साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी है। इसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में प्रेमनगर के रहने वाले पवन कुमार ने बताया कि वह सेना में हवलदार है। 13 अक्तूबर को उसके पास एक कॉल आई। इसमें उसे होटल के प्रमोशन की जानकारी दी गई। बाद में कॉल करने वाले ने कहा कि और जानकारी वह टेलीग्राम पर देगा। जब पवन ने टेलीग्राम एप देखा तो इसमें कई संदेश आए हुए थे। इनमें से उन्हाेंने प्रियंका नाम के अकाउंट पर बातचीत की। इसमें आरोपी ने उन्हें टास्क जीतने के बारे में बताया।
विज्ञापन

इसके बाद पवन ने दो टास्क पूरे किए। पहली बार में उन्हें 210 व दूसरी बार 100 रुपये मिले। बाद में उनके पास टास्क निवेश के लिए कई बार संदेश आए। इसमें सबसे पहले उन्होंने 1000 रुपये निवेश किए। इसमें 1480 रुपये मिले। बाद में उन्होंने अधिक रुपये कमाने के लालच में ठग के खातों में और रुपये डाल दिए। 20 अक्तूबर को जब उन्होंने रुपये निकालने की कोशिश की तो रुपये नहीं निकले।
इसके बाद पवन के पास एक संदेश आया। इसमें लिखा था कि टास्क अभी अधूरा है, और रुपये निवेश करो। इसके बाद उन्होंने पांच ट्रांजेक्शन से रुपये भेजकर निकालने की कोशिश की तो भी रुपये नहीं निकले। बाद में उन्हें ठगी का पता चला। इसके बाद पवन ने पुलिस थाने में आकर शिकायत दर्ज कराई।

- 10 दिन में 22 बार किया ट्रांजेक्शन
14 अक्तूबर को 1000 व 3000, 15 अक्तूबर को 7000, 17 अक्तूबर को 28,000, 20,000, 38,000, 50,000, 12,000, 50,000, 36,000, 18 अक्तूबर को 2 लाख, 1,17,880 व 37,000, 19 अक्तूबर को 2 लाख, 20 अक्तूबर को 50,000, 14,000 व 36,000 रुपये, 21 अक्तूबर को 50-50 हजार, 22 अक्तूबर को 50 हजार, 1,48,000 व 50 हजार रुपये भेजे गए।

- अधिक कमाने के लिए दोस्तों से ली उधारी
पवन ने अधिक रुपये कमाने के लिए दोस्तों से रुपये उधार लिए। इसमें पवन ने गुरुग्राम निवासी संदीप से 50 हजार व मंदोला निवासी नवीन से 36 हजार रुपये लेकर ठगों के खाते में भेजे। इसके बाद तीन बार चेक से भी आरोपियों के पास पेमेंट भेजी। इसमें पहले 2 लाख, 1,17,880 और फिर 2 लाख रुपये का चेक आरोपियों के खाते में जमा किया।

- यूं करते हैं ठगी
पहले साइबर ठग फोन कर टेलीग्राम पर जुड़ने के लिए कहते हैं। फिर वहां टास्क जीतने की जानकारी देकर लिंक भेजते हैं। व्यक्ति के टास्क जीतने पर 100 व 200 रुपये भेजते हैं। इस तरह विश्वास जीतकर आरोपी व्यक्ति को झांसे में लेकर उससे रुपये लेते हैं। जब व्यक्ति रुपये निकालता है तो उसे टास्क अधूरा रहने की कहकर और रुपयों की मांग करते हैं। पीड़ित टास्क पूरा करने के चक्कर में अपने रुपये गंवा बैठता है।
विज्ञापन



- 26 अक्तूबर को भी दर्ज हुआ था ठगी का एक केस
गांव काकड़ोली सरदारा निवासी जयबीर सिंह से ठगों ने बेटे को दुष्कर्म केस बचाने के एवज में 6.64 लाख रुपये ठग लिए थे। आरोपी ने कहा कि वह चंडीगढ़ सदर थाने से बोल रहा है। उसके बेटे को उन्होंने 15 साल की किशोरी से दुष्कर्म केस में गिरफ्तार किया है। इसके बाद बेटे से संपर्क न होने के कारण परिजन डर गए। बेटे को बचाने के लिए रुपये दे दिए। बेटे से बात होने पर उन्हें ठगी का पता चला।

फोटो- 05
पीड़ित के साथ ठग की पहली बातचीत का स्क्रीनशॉट। स्रोत : पीड़ित
फोटो- 06
निवेश के लिए पीड़ित को बताए गए प्लान का स्क्रीनशॉट। स्रोत : पीड़ित
फोटो-07
ठगों की ओर से पवन को भेजी गई बैलेंस शीट का स्क्रीनशॉट। स्रोत : पीड़ित
फोटो- 08
पवन को दी गई टास्क की सूची का स्क्रीनशॉट। स्रोत : पीड़ित
फोटो-09
टास्क के लिए भेले गए लिंक व कोड का स्क्रीनशॉट। स्रोत : पीड़ित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें