फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर ने खाते से उड़ाए 98212 रुपये, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी नगर निवासी एक युवक के खाते से हैकर्स ने 98212 रुपये की नगदी निकाल ली। इससे पहले पीड़ित को कॉल कर हैकर ने खुद को गूगल-पे कर्मचारी बताया और खाते से संबंधी जानकारी हासिल कर ली। पीड़ित उपभोक्ता ने मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी है, जिसके आधार पर अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांधी नगर निवासी मनीष सोनी ने बताया कि उसे एमसी कॉलोनी निवासी सनेश से 60 हजार रुपये लेने थे। सनेश ने अपने एक रिश्तेदार को कहकर उसके खाते में 20 हजार रुपये डलवा दिए। जब 40 हजार की दूसरी ट्रांजेक्शन उसके खाते में की गई तो वो प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। इसके चलते खाते में रुपये ट्रांसफर करने वाले शख्स ने इंटरनेट के जरिए गूगल-पे हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया। फोन उठाने वाले शख्स को दोनों के खातों की जानकारी भी दी गई।
शिकायकर्ता ने बताया कि इसके बाद उसके पास एक फोन आया। फोन करने वाले शख्स ने खुद को गूगल-पे का कर्मचारी बताया और ट्रांजेक्शन लंबित होने की बात कहकर उसके खाते की जानकारी उससे ले ली। मनीष ने बताया कि कुछ देर बाद ही उसके खाते से 98212 रुपये निकलने का मैसेज उसके मोबाइल पर आया। जब उसने बैंक जाकर पता किया तो उसके खाते से रुपये निकलने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि उसने दोबारा उस नंबर पर कॉल की तो फोन रिसीव नहीं किया गया। मनीष के अनुसार पहले उसने बैंक में शिकायत दी और इसके बाद थाने पहुंचकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत सौंपा। मनीष की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 379 और 420 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया।
लॉकडाउन में हैकर्स पहले भी लगा चुके हैं चपत
लॉकडाउन के दौरान इस वारदात से पहले दो और साइबर क्राइम की वारदातें सामने आ चुकी हैं। लाला लाजपतराय चौक निवासी एक शिक्षक को भी यूं ही 20 हजार रुपये की चपत लगाई थी। झोझूकलां क्षेत्र निवासी एक महिला के खाते से भी करीब दो माह पहले करीब चालीस हजार रुपये निकाले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें