फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भलाई के लिए कर्फ्यू, न निकले घर से

विज्ञापन
डीसी ने बांधा बच्चे का मास्क... शहर में बच्चे को मास्क लगाते उपायुक्त श्यामलाल पूनिया, सीएमओ प्रदी? - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
आज सुबह सात से रात नौ बजे तक जनता कर्फ्यू रहेगा। इसके चलते आज सुबह से ही बसों का संचालन बंद रहेगा जबकि आपात सेवाएं खुली रहेंगी। पेयजल और बिजली की आपूर्ति सामान्य दिनों की तरह ही रहेगी। जिला प्रशासन ने लोगों से अपने घरों में ही रहने का आह्वान किया है। शनिवार दोपहर डीसी श्यामलाल पूनिया ने बाजारों में पहुंचकर जनता कर्फ्यू में सहयोग करने के लिए सभी दुकानें बंद रखने का आह्वान किया। डीसी ने लोगों को रविवार का पूरा दिन घर पर परिजनों के साथ रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन

डीसी श्यामलाल पूनिया ने कहा कि रविवार को सभी लोग अपने घरों में ही रहें और वहीं से सारे काम करें। किसी भी हाल में घर से बाहर न निकलें। दुकानदार बाजारों को पूर्ण रूप से बंद रखें। इसी में हम सभी की भलाई है। डीसी ने नगराधीश प्रीतपाल सिंह, सिविल सर्जन डा. प्रदीप शर्मा, नगर परिषद चेयरमैन संजय छपारिया, महेश गुप्ता व बलराम गुप्ता सहित बाजार में दुकानदारों को जागरूक किया। डीसी ने नगर परिषद की ओर से बाजार में दुकानदारों और लोगों को मास्क भी बांटे।
उन्होंने दुकानदारों से कहा कि अब ऐसा वक्त है जब सबको मिलकर एक दूसरे की भलाई के काम करना होगा। अगर कहीं भी ढील रह गई तो सबके लिए खतरा संभव है। इसलिए सभी लोग रविवार को मिलकर जनता कर्फ्यू का शत-प्रतिशत पालन करते हुए अपने घरों में ही रहें। दुकानदार पूर्ण रूप से बाजार को बंद रखें और अपने घरों में रहें। बाजार बंद होते हैं तो उस समय दुकानदार बाजार में आकर बैठते हैं और कुछ ना कुछ खेलकर समय व्यतीत करते हैं। डीसी ने कहा कि 22 मार्च को दुकानदार समूह में ने बैठें और किसी अन्य को भी ऐसा न करने दें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब सबको मिलकर कोरोना को आगे फैलने से रोकने का हर संभव प्रयास करना है,जिसके लिए सभी के सहयोग की जरूरत है। अगर एक भी व्यक्ति के कारण कोरोना आगे फैलता है तो सभी को उसका नुकसान भुगतता पड़ सकता है। डीसी ने कहा कि नगर परिषद की तरह दूसरे लोग, संस्था और संगठन भी प्रशासन का सहयोग करें। नगर परिषद चेयरमैन, पार्षद और नगर व्यापार मंडल के माध्यम से शनिवार को बाजार में जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए अभियान चलाया गया।
चेयरमैन संजय छपारिया ने भी शहर के सामाजिक संगठनों, दुकानदारों व आम नागरिकों से जनता कर्फ्यू को सफल बनाने तथा रविवार को सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक अपने घर में रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर नगराधीश प्रीतपाल सिंह, सीएमओ डॉ. प्रदीप शर्मा, डॉ. बी.एन. वर्मा, अर्जुनलाल बजाज, सतीश बजाज, बलराम गुप्ता, पार्षद महेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
20 या अधिक लोगों के इक्ट्ठा होने पर लगाया प्रतिबंध : जिलाधीश श्यामलाल पूनिया ने प्रदेश सरकार के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए जिला में धारा 144 की निषेधाज्ञा लागू कर दी है और 20 या इससे अधिक लोगों के एक साथ इक्ट्ठा होने पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिलाधीश द्वारा धारा 144 के तहत जारी किए गए आदेशों में कहा गया है कि अब कोरोना वायरस फैलने की स्टेज पर है। जिसके चलते ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसकी चपेट में आने की आशंका है। इससे नागरिकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा पर गहरा खतरा बन गया है। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधीश ने धारा 144 के तहत जिला में 20 या अधिक लोगों के इक्ट्ठा होने पर आगामी आदेशों तक प्रतिबंध लगा दिया है। ये आदेश स्वास्थ्य सेवाओं सहित आपातकाल ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर लागू नहीं हैं।
सुचारु रहेगी पेयजल और बिजली आपूर्ति : बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ जनता कर्फ्यू के बावजूद लोगों को मिलेगा। हालांकि जिलावासियों से उपायुक्त ने अपील कि है कि सामान्य बीमारी के लिए अस्पताल न आएं। अगर गंभीर स्थिति है तो ही अस्पताल की विजिट करें। उपायुक्त ने जन स्वास्थ्य विभाग और बिजली निगम के अधिकारियों को विभागों की सेवाएं सुचारु रखने के आदेश भी दिए हैं ताकि लोगों को दिक्कतें न झेलनी पड़े।
अधिकारी बोले: घरों से बाहर न निकलें आज, परिवार के साथ बिताएं समय
- मेरी जिला वासियों से अपील है कि वो जनता कर्फ्यू में सहयोग करें। आज पूरा दिन घर में ही रहें और परिवार के साथ समय बिताएं। इसी में हम सभी की भलाई है। लोगों को बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता है और जिला प्रशासन पूर्णतया अलर्ट है। -श्यामलाल पूनिया, डीसी।
- जनता कर्फ्यू के तहत आज लोग घरों से बाहर न निकलें। खुद की, परिवार की, समाज की और देश की सुरक्षा के लिए यह जरूरी है। सभी सतर्क रहें और मास्क का अवश्य प्रयोग करें। यह बेहद सतर्क रहने का समय है और इसी में हम सबकी भलाई है। -बलवान राणा, एसपी, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें