फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पिचौपा क्रशर संचालकों की नई कार्यकारिणी गठित

Thu, 23 Oct 2025 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
पिचौपा कलां में स्टोन क्रेशर एसोसिएशन की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। विज्ञप्ति
विज्ञापन
फोटो 25 : पिचौपा कलां में स्टोन क्रशर एसोसिएशन की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। विज्ञप्ति
विज्ञापन

बैठक के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। पिचौपा कलां खनन क्षेत्र में संचालित क्रशर संचालकों की बैठक आयोजित की गई। इसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान विजय पिचौपा को अध्यक्ष बनाया गया।
बैठक में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प किया गया। इस दौरान बलजीत व नरेश यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रविंद्र कुमार, संदीप कुमार, हरीश सांगवान को उपाध्यक्ष, विजय पंचगांवां को संरक्षक व देवी सिंह को सह संरक्षक मनोनीत किया गया है। अमित फतेहगढ़ को सचिव, नरेंद्र कुमार मीडिया प्रभारी व विकास को सहसचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में मौजूदा समय में खनन की पत्थर पिसाई के दौरान आ रही समस्या पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी स्टोन क्रशर परिसरों के अलावा पहाड़ी क्षेत्र व आगामी सीजन से एक-एक गांव में ज्यादा से ज्यादा पेड़ों के अलावा फलदार, छायादार व हरियाली का दायरा बढ़ाने के लिए पौधारोपण करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर अनिल डालावास, नरेंद्र महाशय, अश्विनी, रवि गर्ग, विकास बेनीवाल, कर्मवीर, राजेश, राकेश कुमार, सत्येंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें