बाढड़ा। धनतेरस पर्व पर शुक्रवार को कस्बे के बाजारों में रौनक देखने को मिली। सुबह से ही बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ बनी रही। मिठाई की दुकानों से लेकर ज्वेलर्स के शोरूम तक ग्राहकों की चहल-पहल बनी रही। महिलाओं ने आभूषणों की खरीदारी में विशेष रुचि दिखाई।
विज्ञापन
मुख्य चौक पर भीड़ को नियंत्रित करने और बार-बार लग रहे जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस कर्मी तैनात रहे। मिठाई की दुकानों पर पैर रखने तक की जगह नहीं थी। लोगों में चांदी के सिक्के और देवी-देवताओं की मूर्तियां खरीदने में खासा उत्साह दिखाई दिया।
व्यापारी निरंजन लाल, महेश श्योराण, जयबीर काकड़ौली, रामकिशन और पवन कुमार आदि ने बताया कि सुबह से ही बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ आनी शुरू हो गई थी। दुकानदारों ने भी विशेष तैयारियां की। इस दौरान बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद के प्रति भी उत्साह देखने को मिला।