चरखी दादरी में धान रोपाई को लेकर हुए विवाद में युवक को धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने खेत में धान की फसल लगाई हुई है। इसे लेकर गत 10 अगस्त को उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर एक युवक ने ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजी। इसमें उक्त युवक ने उसे गाली व जान से मारने की धमकी दी।
चरखी दादरी के गांव चरखी में धान रोपाई मामले को लेकर उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस मामले में धान रोपाई करने वाले परिवार के युवक को इंस्टाग्राम के जरिये धमकी मिली है। युवक ने इसकी शिकायत सदर थाना पुलिस को दी है जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी जानकारी के अनुसार
एसपी कार्यालय में दी शिकायत में चरखी निवासी मोहित ने बताया कि उन्होंने अपने खेत में धान की फसल लगाई हुई है। इसे लेकर गत 10 अगस्त को उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर एक युवक ने ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजी। इसमें उक्त युवक ने उसे गाली व जान से मारने की धमकी दी।
उसने बताया कि आरोपी ने कहा कि चौक में उसका बहिष्कार किया गया है और अगर वह बाहर आया तो उसे जान से मार देगा। शिकायतकर्ता के अनुसार रिकॉर्डिंग में अन्य युवकों की आवाज भी है। पहले उसने परिजनों के कहने पर पुलिस को शिकायत नहीं दी। अब उसने एसपी कार्यालय में रिकॉर्डिंग पेश कर आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
व्हाट्सएप ग्रुप ऑडियो की जांच की भी मांग
मोहित ने बताया कि गांव में एक व्हाटसएप ग्रुप भी बनाया हुआ है। इसमें धान बोले वाले लोगों को झूठे केस फंसाया जा रहा है। उसने पुलिस से ऑडियो व व्हाट्ससएप ग्रुप की जांच कर आरोपियों पर उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।