फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dadri: ट्रैक्टर में फंसे बिजली तार हटा रहे युवक को लगा करंट, बड़े भाई के सामने छोटे भाई ने तोड़ा दम

Tue, 07 Mar 2023 11:42 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

चरखी दादरी के बादल गांव में युवक कुरड़ी से गोबर उठाकर खेतों की तरफ जाने लगे तो रास्ते में एक बिजली तार ट्रैक्टर की छत में फंस गया। चांद जब उसे हटाने लगा तो उसे जोरदार करंट लगा और वो अचेत होकर जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी के बादल गांव में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक चांद (21) का झोझूकलां थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह दादरी सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। मृतक के पिता राजसिंह के बयान पर पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है। पुलिस को दिए बयान में राजसिंह ने बताया कि उसके दो बेटे थे। संदीप बड़ा बेटा है जबकि चांद छोटा था। ये दोनों ट्रैक्टर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे।

विज्ञापन


पुलिस ने अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
राजसिंह ने बताया कि सोमवार को वो दोनों ट्रैक्टर के जरिये खेतों में खाद डाल रहे थे। दोपहर बाद जब वो गांव की एक कुरड़ी से गोबर उठाकर खेतों की तरफ जाने लगे तो रास्ते में एक बिजली तार ट्रैक्टर की छत में फंस गया। चांद जब उसे हटाने लगा तो उसे जोरदार करंट लगा और वो अचेत होकर जमीन पर गिर गया। इसके तुरंत बाद उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही देर शाम झोझूकलां थाना पुलिस सिविल अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मंगलवार सुबह पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

बड़ा भाई बोलाः हादसे में खो दिया कंधा
मृतक के बड़े भाई संदीप ने बताया कि चांद ने उसकी आंखों के सामने ही दम तोड़ दिया। वो उसका छोटा भाई जरूर था, लेकिन उसका बहुत बड़ा सहारा था। परिवार का भरण-पोषण करने में उसे संदीप की पूरी मदद मिलती थी।
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
मृतक चांद के पिता राजसिंह के बयान पर इस संबंध में इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। कृष्ण कुमार, जांच अधिकारी एवं हेड कांस्टेबल, झोझूकलां थाना। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें