चरखी दादरी के गांव काकडौली हुक्मी निवासी एक व्यक्ति के बस में यात्रा के दौरान रुपये चोरी करने का मामला सामने आया है। उसने इसकी शिकायत बाढड़ा पुलिस थाने में दी है जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर केस
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित सुनील कुमार ने बताया कि वह 21 अप्रैल को घरेलू सामान लेने के लिए बाढड़ा आया था। उसने बताया कि शाम को वह सामान लेकर बस में सवार होकर घर जा रहा था। बस में भीड़ में होने के कारण उसने खिड़की में खड़े होकर यात्रा की। जब उसने गांव के बस अड्डे उतरकर अपनी जेब की तो उसमें रखे साढ़े 24 हजार रुपये से रुपये चोरी मिले।
उसने बताया कि उसने पैसे अपनी कमीज की जेब में रखे थे। उसका आरोप है कि उसी दौरान खिड़की में खड़े में कुछ लोगों में से ही किसी ने उसके पैसे चोरी किए हैं। इसके बाद उसने पुलिस को इस संबंध में शिकायत देकर आरोपी का पता लगाकर रुपये बरामद कराने की गुहार लगाई।