फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dadri: थाने में मारपीट की शिकायत देने पहुंचे परिजन, पीछे से युवक को फिर पीटा, 14 पर केस दर्ज

Fri, 28 Apr 2023 01:16 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

दादरी पुलिस को दिए बयान में कबीर नगर निवासी निशुल ने बताया कि 27 अप्रैल को वह अपनी अपनी बुआ साथ घर पर मौजूद था। उसके अन्य परिजन उसके साथ पहले की गई मारपीट की शिकायत देने के लिए पुलिस थाने में गए हुए थे। निशुल ने बताया कि उसी दौरान 14 युवक बाइकों पर सवार होकर उसके घर आए।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी में पुलिस को मारपीट की शिकायत देने पर शहर निवासी एक युवक की दोबारा पिटाई करने का मामला सामने आया है। उसके के बयान पर सिटी थाना पुलिस ने 14 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस ने 14 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर
पुलिस को दिए बयान में कबीर नगर निवासी निशुल ने बताया कि 27 अप्रैल को वह अपनी अपनी बुआ साथ घर पर मौजूद था। उसके अन्य परिजन उसके साथ पहले की गई मारपीट की शिकायत देने के लिए पुलिस थाने में गए हुए थे। निशुल ने बताया कि उसी दौरान 14 युवक बाइकों पर सवार होकर उसके घर आए। इसके बाद उन्होंने उसके साथ डंडो से मारपीट शुरू कर दी।

उसने बताया कि बाद में उसकी बुआ ने पड़ोसियों की मदद से उसका बचाव किया और अस्पताल में दाखिल करवाया। निशुल का आरोप है कि युवकों ने उसके घर में तोड़फोड़ की और उसको धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें