चरखी दादरी में बाढड़ा उपमंडल के नांधा निवासी एक व्यक्ति से फोन पर एक करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत बाढड़ा थाने में दी है जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 387 और 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
नांधा निवासी एक व्यक्ति को फोन पर अज्ञात ने दी धमकी, पुलिस ने दर्ज किया केस
पुलिस को दी शिकायत में नांधा निवासी सोहनलाल ने बताया कि उसका निजी व्यवसाय है। मंगलवार को उसके मोबाइल पर एक नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई, लेकिन वो कॉल अटेंड नहीं कर सकता। इसके कुछ देर बाद उसने फोन पर एक अन्य नंबर से कॉल आई। सोहनलाल ने बताया कि उसके कॉल अटेंड करते ही सामने वाले श,स ने उससे एक करोड़ की रंगदारी मांगी।
शिकायतकर्ता का कहना है कि रंगदारी न देने पर आरोपी ने उसे और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। फोन करने वाले शख्स ने उससे कहा कि तू बाल बच्चों वाला आदमी है, इसलिए रुपयों का जुगाड़ कर ले। इसके तुरंत बाद सोहनलाल ने मामले की शिकायत बाढड़ा थाने में दी। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।