फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ की मांगी रंगदारी: फोन पर दी धमकी, कहा- वरना परिवार को जान से मार दूंगा

Wed, 15 Mar 2023 11:26 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, दादरी (हरियाणा)

सार

दादरी पुलिस को दी शिकायत में नांधा निवासी सोहनलाल ने बताया कि उसका निजी व्यवसाय है। मंगलवार को उसके मोबाइल पर एक नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई, लेकिन वो कॉल अटेंड नहीं कर सकता। इसके कुछ देर बाद उसने फोन पर एक अन्य नंबर से कॉल आई।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी में बाढड़ा उपमंडल के नांधा निवासी एक व्यक्ति से फोन पर एक करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत बाढड़ा थाने में दी है जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 387 और 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


नांधा निवासी एक व्यक्ति को फोन पर अज्ञात ने दी धमकी, पुलिस ने दर्ज किया केस
पुलिस को दी शिकायत में नांधा निवासी सोहनलाल ने बताया कि उसका निजी व्यवसाय है। मंगलवार को उसके मोबाइल पर एक नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई, लेकिन वो कॉल अटेंड नहीं कर सकता। इसके कुछ देर बाद उसने फोन पर एक अन्य नंबर से कॉल आई। सोहनलाल ने बताया कि उसके कॉल अटेंड करते ही सामने वाले श,स ने उससे एक करोड़ की रंगदारी मांगी।

शिकायतकर्ता का कहना है कि रंगदारी न देने पर आरोपी ने उसे और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। फोन करने वाले शख्स ने उससे कहा कि तू बाल बच्चों वाला आदमी है, इसलिए रुपयों का जुगाड़ कर ले। इसके तुरंत बाद सोहनलाल ने मामले की शिकायत बाढड़ा थाने में दी। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें