फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dadri: जुआरियों पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई, धर्मशाला में चार लोगों को जुआ खेलते किया काबू, नकदी बरामद

Sat, 12 Aug 2023 10:51 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

दादरी पुलिस के हेड कांस्टेबल संजय ने बताया कि शुक्रवार शाम उनकी टीम अपराध की रोकथाम के लिए सांजरवास बस अड्डे पर मौजूद थी। उसी दौरान सूचना मिली कि गांव सांवड़ की वाल्मीकि धर्मशाला में कुछ व्यक्ति पैसे दाव पर लगाकर ताश खेल रहे हैं। अगर तुरंत दबिश दी जाए तो वउन्हें पकड़ा जा सकता है।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी के सांवड़ स्थित धर्मशाला में रुपये दाव पर लगाकर ताश खेल रहे चार जुआरियों को पुलिस टीम ने दबोच लिया। चारों से 1550 रुपये बरामद हुए और उनके खिलाफ बौंदकलां पुलिस थाना में जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


पुलिस टीम ने सांवड़ स्थित धर्मशाला से गुप्त सूचना के आधार पर किया गिरफ्तार
हेड कांस्टेबल संजय ने बताया कि शुक्रवार शाम उनकी टीम अपराध की रोकथाम के लिए सांजरवास बस अड्डे पर मौजूद थी। उसी दौरान सूचना मिली कि गांव सांवड़ की वाल्मीकि धर्मशाला में कुछ व्यक्ति पैसे दाव पर लगाकर ताश खेल रहे हैं। अगर तुरंत दबिश दी जाए तो वउन्हें पकड़ा जा सकता है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और धर्मशाला परिसर में चार व्यक्ति जुआ चोलते मिले। पूछताछ करने पर उन्होंने अपनी पहचान गांव सांवड़ निवासी बिजेंद्र, सत्यवान, जयबीर और राजबीर के रूप में  बताई। पुलिस को तलाशी के दौरान बिजेंद्र से 300, सत्यवान से 450, जयबीर से 250 और राजबीर से 550 रुपये बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें थाने ले गई। वहां उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें