फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dadri: पुलिस ने पकड़ी पशुओं से भरी पिकअप, यूपी निवासी तीन व्यक्ति गिरफ्तार

Mon, 31 Jul 2023 01:16 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

एसआई भीम सिंह ने बताया कि रविवार को उन्हें कनीना टी-प्वाइंट नाका से सूचना मिली कि उन्होंने नाकाबंदी कर एक पिकअप को रुकवाया। इसमें कुछ पशुओं को पैर व मुंह बांधकर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलने पर एसआई भीम सिंह टीम समेत मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पिकअप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी पुलिस ने रविवार को शहर के शहर के कनीना टी-प्वाइंट नाका पर पशुओं से ठसाठस भरी एक पिकअप पकड़ी है। इसमें दो भैंस और सात कटड़े मिले।सिटी थाना पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर तीन आरोपियों को काबू कर लिया। उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

एसआई भीम सिंह ने बताया कि रविवार को उन्हें कनीना टी-प्वाइंट नाका से सूचना मिली कि उन्होंने नाकाबंदी कर एक पिकअप को रुकवाया। इसमें कुछ पशुओं को पैर व मुंह बांधकर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलने पर एसआई भीम सिंह टीम समेत मौके पर पहुंचे।

उन्होंने पिकअप सवार व्यक्तियों से पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी ताहीर, चांद व मीरपुर निवासी इब्रान के रूप में बताई। इसके बाद पुलिस ने उक्त पशुओं की खरीद-फरोख्त संबंधी कागजात मांगे तो वो पेश नहीं कर पाए। पशुओं के खाने पीने व मेडिकल सुविधा भी नदारद मिली। इसके बाद पुलिस ने वाहन जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले गई। वहां उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें