चरखी दादरी अपराध शाखा पुलिस ने शहर के समसपुर टी-प्वाइंट से कैंटर सवार दो नशा तस्कारों को काबू किया है। कैंटर की स्टैपनी से पुलिस को 16.460 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद हुआ। दोनों आरोपियों के खिलाफ सिटी पुलिस थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
एएसआई संजीत ने बताया कि बुधवार को उनकी टीम अपराध की रोकथाम के लिए महेंद्रगढ़ चुंगी पर तैनात थी। उसी दौरान सूचना मिली कि पंजाब नंबर प्लेट की एक कैंटर में दो युवक मादक पदार्थ लिए समसपुर टी - प्वाइंट पर खड़े हैं और किसी का इंतजार कर रहे हैं। अगर तुरंत दबिश दी जाए तो आरोपी काबू आ सकते हैं। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वहां एक कैंटर सवार दो युवकों से पूछताछ की। उनमें से एक ने अपनी पहचान मोहाली जिले के गांव गोविंदगढ़ निवासी श्यामसिंह और अमरदीप के रूप में बताई।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
इसके बाद पुलिस ने कैंटर में मादक पदार्थ होने का शक जाताया। इसके बाद राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में कैंटर की तलाशी ली गई। कैंटर के अंदर कोई मादक पदार्थ नहीं मिला। अंत में टायर के एक वाहन मिस्त्री को से टायर स्टेपनी की जांच कराई गई तो उसमें से चुरा पोस्त की 32 पॉलिथीन बरामद हुई। सभी थैलियों का वजन करते पर 26.460 किलाेग्राम चूरा पोस्त पाई गई। इसके बाद सीआईए टीम ने दोनों आरोपियों को मादक पदार्थ समेत सिटी पुलिस के हवाले कर दिया। वहां उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया।