फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri: नेवी जवान को बाइक सवार युवकों ने मारी गोली, चेहरे पर लगी, भागकर बचाई जान

Sat, 02 Sep 2023 12:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

खातीवास निवासी घायल के बयान पर सदर थाना पुलिस ने एक नामजद समेत तीन आरोपियों पर मामला  दर्ज किया है।
विज्ञापन
हरियाणा के चरखी दादरी में खातीवास निवासी नेवी जवान को शुक्रवार शाम बाइक सवार तीन युवकों ने गोली मार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के चरखी दादरी में खातीवास निवासी नेवी जवान को शुक्रवार शाम बाइक सवार तीन युवकों ने गोली मार दी। हमले में गोली जवान के चेहरे पर लगी है। जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे सिविल अस्पताल से रोहतक पीजीआई रेफर किया गया और पुलिस ने घायल के बयान पर एक नामजद समेत तीन आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में खातीवास निवासी प्रदीप ने बताया कि वो नेवी में कार्यरत हैं। अप्रैल माह में ही उसकी ज्वाइनिंग हुई है। घायल ने बताया कि 28 अगस्त को वो एक सप्ताह का छुट्टी लेकर घर आया था। शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वो अपने दोस्त सोनू के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से खातीवास-रावलधी रोड पर जा रहा था।

उसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने उनकी बाइक को ओवरटेक किया। घायल के अनुसार उस बाइक पर खातीवास निवासी संजय अपने दो साथियों के साथ सवार था। संजय आगे से बाइक मोड़कर लाया और उनकी बाइक के आगे अड़ा दी। वो कुछ समझ पाता इससे पहले ही उस पर फायरिंग शुरू कर दी। घायल के अनुसार तीनों हमलावरों के हाथ में हथियार था।
विज्ञापन


चेहरे पर लगी गोली, भागकर बचाई जान
प्रदीप के अनुसार हमलावरों ने सीधे उस पर फायर झोंक दिया और गोली उसके चेहरे पर लगी। इसके बाद उसने भागकर जान बचाई। वहीं, मामले का पता चलते ही परिजन और काफी संख्या में ग्रामीण उसके पास पहुंचे। उपचार के लिए उसे सिविल अस्पताल लाया गया और वहां से रोहतक पीजीआई रेफर किया गया।

घायल का आरोप है कि उसके गांव के रहने वाले संजय ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर फायरिंग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -बीर सिंह, सदर थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें