फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri: नूंह से साइबर ठग गिरफ्तार, तीन दिन के रिमांड पर, अश्लील वीडियो कॉल कर किया था ब्लैकमेल

Mon, 29 Jan 2024 11:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

युवती से अश्लील वीडियो कॉल करवाकर जेवली निवासी व्यक्ति को ब्लैकमेल किया था। 2.46 लाख रुपये भी ठग लिए थे।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठने का आरोपी मुस्तफा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के चरखी दादरी में अश्लील वीडियो कॉल रिकॉर्ड कर व्यक्ति को ब्लैकमेल करके 2.46 लाख रुपये ठगने के आरोपी को दादरी साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान नूंह के नावली निवासी मुस्तफा के रूप में हुई है। उसे कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी के गिरोह के अन्य गुर्गों की जानकारी हासिल की जाएगी।

विज्ञापन


साइबर थाना प्रभारी पीएसआई विशाल ने बताया कि जेवली निवासी युवक ने साइबर थाने में एक शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि 23 जनवरी को उसके पिता के पास एक नंबर से वीडियो कॉल आया। यह कॉल निर्वस्त्र खड़ी युवती ने की थी। युवती के साथियों ने इस कॉल को रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद वीडियो उसके पिता के पास भेजी गई।

एक आरोपी ने उसके पिता के पास कॉल की और खुद को पुलिस अधिकारी बताया। सामाजिक बदनामी से बचने के लिए उसके पिता ने आरोपियों को 2.46 लाख रुपये दे दिए। पीएसआई विशाल ने बताया कि साक्ष्यों का आकलन करने के बाद पुलिस ने इस वारदात में शामिल एक आरोपी मुस्तफा को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। उसे दादरी कोर्ट में पेश कर पुलिस ने पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ चल रही है। वहीं, पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी 10वीं पास है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें