फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लोभ में टूटी शादी: बेटी की शादी के लिए पिता ने ली VRS, क्रेटा की डिमांड पूरी न करने पर लौटी बरात

Mon, 13 Feb 2023 08:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

युवती पक्ष ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाकर ससुराल पक्ष के खिलाफ चरखी दादरी पुलिस को शिकायत दी है। लड़की पक्ष का कहना है कि फेरों से पहले वर पक्ष ने क्रेटा गाड़ी की डिमांड कर डाली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के चरखी दादरी में जिस बेटी की शादी के लिए पिता ने समय से पहले वीआरएस ली, उसकी बरात शादी की रस्में पूरी किए बिना ही लौट गई। लड़की पक्ष का कहना है कि फेरों से पहले वर पक्ष ने क्रेटा गाड़ी की डिमांड कर डाली। फेरों से पहले गाड़ी न देने की स्थिति में 15 लाख रुपये नकद मांग लिए।
विज्ञापन


आरोप है कि जब लड़की के परिजन इसका जुगाड़ नहीं कर पाए तो दूल्हा बिना फेरे लिए ही वहां से परिजनों के साथ चंपत हो गया। लड़की पक्ष ने इस मामले की शिकायत थाने में देकर कार्रवाई की मांग की है।

शहर के वार्ड-21 निवासी एक व्यक्ति ने 9 फरवरी को बेटी की शादी तय की थी। बेटी की शादी धूमधाम से करने के लिए पीड़ित शख्स ने समय से पहले ही वीआरएस ले ली। लड़की के पिता ने बताया कि इसके अलावा उसने रिश्तेदारों से रुपये उधार लेकर विवाह समारोह का बंदोबस्त किया। 9 फरवरी को बरात शहर की एक वाटिका में पहुंची। फेरों के समय वर पक्ष ने क्रेटा गाड़ी की मांग कर डाली।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी पत्नी, उसने और रिश्तेदारों ने दूल्हा और उसकी मां से दहेज की यह शर्त न लगाने की मिन्नतें की, लेकिन उन्होंने एक न सुनी। उसी दौरान दूल्हा चक्कर आने का बहाना बनाने लगा। इसके चलते उसे एक डॉक्टर से दिखाया गया।

उक्त डॉक्टर ने उसकी तबीयत नॉर्मल बताई। शिकायतकर्ता का कहना है कि जब वो डॉक्टर के केबिन से बाहर आए तो दूल्हा और उसके रिश्तेदार वहां से गायब मिले। इसके बाद उन्होंने उनका फोन नहीं रिसीव किया। अपने आपको अपमानित महसूस होने पर लड़की के पिता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें