फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी में नेशन हाईवे-152 पर दुर्घटना: असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराई कार, प्रॉपर्टी डीलर की मौत

Tue, 26 Sep 2023 02:56 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

मृतक ओमप्रकाश सोमवार शाम अपनी गाड़ी में सवार होकर गुरूग्राम से राजस्थान के खेतड़ी जा रहा था। वहां उसने जमीन ली हुई है और उसे संभालने के लिए ही वो जा रहा था। ओमप्रकाश जब एनएच 152-डी पर दादरी के समीप पहुंचा तो उसकी कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन
अस्पताल में पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी में गुरूग्राम निवासी एक प्रॉपर्टी डीलर की नेशन हाईवे-152 डी पर हुए हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरूग्राम निवासी ओमप्रकाश (45) के रूप में हुई है। दादरी सदर थाना पुलिस ने मंगलवार दोपहर सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया। इस संबंध में इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश सोमवार शाम अपनी गाड़ी में सवार होकर गुरूग्राम से राजस्थान के खेतड़ी जा रहा था। वहां उसने जमीन ली हुई है और उसे संभालने के लिए ही वो जा रहा था। ओमप्रकाश जब एनएच 152-डी पर दादरी के समीप पहुंचा तो उसकी कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल ओमप्रकाश को उपचार के लिए दादरी सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषि कर दिया।

वहीं, सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसके परिजनों को सूचित किया। मंगलवार को परिजन दादरी पहुंचे और कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाया। जांच अधिकारी हेड कांंस्टेबल सुरेंद्र ने बताया कि इस संबंध में 174 सीपीआरसी की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें