फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंपर सप्लायर का बणी में फंदे से लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। महराणा निवासी एक कैंपर सप्लायर का शव बुधवार सुबह मौड़ी गांव की बणी में फंदे पर लटकता मिला है। सदर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान महराणा निवासी नरेंद्र के रूप में हुई। पुलिस ने दादरी सिविल अस्पताल में परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने इस संबंध में फिलहाल इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई है। सदर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार गांव महराणा निवासी मृतक नरेंद्र (40) गांव के सरपंच भूपेंद्र के आरओ प्लांट पर कार्यरत था। वह गांव खेड़ी सनवाल से गोठड़ा होकर गांव मौड़ी में पानी के कैंपर सप्लाई करता था। मृतक के भाई नरेश ने बताया कि बुधवार सुबह भी नरेंद्र रोजाना की तरह सुबह चार बजे घर से निकला था। सुबह सात बजे उन्हें सूचना मिली कि नरेंद्र का शव मौड़ी गांव की बणी में पेड़ पर बंधे फंदे पर लटक रहा है। वहीं, महराणा सरपंच भूपेंद्र ने बताया कि नरेंद्र उसके आरओ प्लांट पर ही काम करता था। सुबह करीब सात बजे एक ग्रामीण ने मौड़ी बणी में पेड़ से शव लटकता देखा। इसके बाद मौके पर काफी ग्रामीण पहुंच गए। सरपंच भूपेंद्र ने बताया कि इसी दौरान ग्रामीणों ने मामले की सूचना मौड़ी सरपंच को दी। इसके बाद मौड़ी सरपंच ने मामले की जानकारी फोन पर उन्हें दी और वे मौके पर पहुंचे।
वहीं, मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में भी दी गई। वहां से सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, मृतक के परिजन भी गांव मौड़ी की बणी में पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। वहां मृतक के भाई के बयान दर्ज कर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं, सरपंच भूपेंद्र सहित मृतक के परिजन सरजीत, लीलाराम, बिजेंद्र, जयवीर, ओम, ब्रह्म, विजय आदि ने बताया कि नरेंद्र का शव जमीन को छू रहा था। ऐसे में उन्हें उसकी मौत पर संदेह है। इसलिए पुलिस को इस मामले की गहनता से जांच करनी चाहिए। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार ने बताया कि नरेंद्र की मौत के कारण की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें