फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से झुलसी डॉक्टर ने तोड़ा दम, आरोपी पति गिरफ्तार

विज्ञापन
डॉ. सोनिया फाइल फोटो - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
आपसी कहासुनी के बाद पति के ज्वलनशील पदार्थ उड़ेलकर आग लगाने के बाद झुलसी महिला दंत चिकित्सक दिल्ली के अस्पताल में सोमवार को जिंदगी से जंग हार गई। 85 फीसदी झुलसी महिला चिकित्सक का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार चल रहा था। पुलिस ने मंगलवार को महिला डॉक्टर के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

दंत चिकित्सक सोनिया की शादी आठ साल पहले मनोज से हुई थी। गत 6 जुलाई को आपसी कहासुनी के बाद मनोज ने सोनिया पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी थी। झुलसी अवस्था में उसे रोहतक पीजीआई ले जाया गया था। वहां पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट जेएमआईसी रवि कुमार के समक्ष झुलसी दंत चिकित्सक सोनिया के सीआरपीसी की धारा 164 के तहत बयान दर्ज किए गए थे।
दंत चिकित्सक ने आरोप लगाया था कि 6 जुलाई की शाम को वह और उसका पति मनोज घर पर थे। उसका पति रोजाना शराब पीता है। नशे में उसके पति ने उस पर ज्वलनशील पदार्थ डाल कर माचिस से आग लगा दी। इसके साथ ही सोनिया ने पांच जुलाई को पति मनोज द्वारा उसके साथ मारपीट करने का आरोप भी लगाया था। पीजीआईएमएस रोहतक के डॉक्टर की रिपोर्ट में सोनिया 80 से 85 प्रतिशत तक झुलस गई थी। पुलिस ने सोनिया के बयानों पर चिकित्सक पति मनोज के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 323, 498 ए के तहत मुकदमा दर्ज किया था। हालत गंभीर होने पर सोनिया को उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में ले जाया गया था। जहां पर दंत चिकित्सक का इलाज किया जा रहा था। सोमवार 20 जुलाई की शाम को सोनिया ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बौदकलां थाना एसएचओ रामअवतार ने बताया कि आग से झुलसी दंत चिकित्सक सोनिया की सोमवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई है। पुलिस ने मामले में हत्या की धारा जोड़ते हुए आरोपी पति मनोज को गिरफ्तार कर लिया है। वह भी पेशे से चिकित्सक ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें