फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रशर जोन लूट मामले में आरोपी से नकदी और कपड़े बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पिचोपा कलां जोन स्थित एक क्रशर पर लूट और फायरिंग के तीसरे आरोपी को पुलिस ने रिमांड पर लेकर साढ़े छह हजार रुपये की नकदी बरामद कर ली है। आरोपी को पुलिस प्रोडेक्शन वारंट पर लाई थी और उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात के दौरान पहने गए कपड़े भी घर से बरामद कर लिए है। आरोपी की पहचान बहादुरगढ़ के बादली रोड निवासी आनंद उर्फ मोनू के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता संदीप पिलानिया ने बताया कि गत 14 जून को पिचोपा जोन के क्रशर पर तीन युवकों ने लूट व फायरिंग की वारदात की थी। इस संबंध में हिसार जिले के बालक गांव निवासी क्रशर मुंशी प्रदीप के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पीड़ित ने बताया था कि गत 14 जून को सुबह करीब सवा पांच बजे तीन युवक हथियार लेकर उसके केबिन में घुस आए। इस दौरान वहां मौजूद बेरला निवासी दीपक व गारनपुरा निवासी भागीरथ को गोली मारकर पांच लाख रुपये लूट ले गए थे। प्रवक्ता संदीप पिलानिया ने बताया कि पुलिस दो आरोपियों बहादुरगढ़ के सांखोल निवासी प्रवीन उर्फ बच्चा और बहादुरगढ़ के जोहरी नगर निवासी साहिल उर्फ मूसा को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं बहादुर गढ़ पुलिस ने तीसरे आरोपी आनंद को काबू किया था। पुलिस ने 17 जुलाई को आनंद उर्फ मोनू को भी प्रोडेक्शन वारंट लिया। आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से लूट गए रुपयों में से 6700 रुपये और वारदात में पहने गए कपड़े पुलिस ने बरामद कर लिए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आनंद से बहादुरगढ़ पुलिस पहले ही 31 बोर की देशी पिस्तौल और चार कारतूस बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें