फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएससी गणित की कट ऑफ लिस्ट पहुंची 56.54 फीसदी

विज्ञापन
विज्ञापन
जनता पीजी कॉलेज में एमए प्रथम वर्ष की दूसरी मेरिट सूची जारी कर दी गई है। सूची में चयनित छात्र 20 जुलाई तक अपना दाखिला करवा सकते हैं। कॉलेज के नोडल ऑफिसर डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि एमए प्रथम वर्ष में दाखिला के लिए दूसरी मेरिट सूची जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि एमए भूगोल विषय में न्यूनतम मेरिट 52.67 प्रतिशत रही है। इसी प्रकार एमए राजनीतिक शास्त्र विषय में 63.25 प्रतिशत और एमएससी गणित की मेरिट 56.54 प्रतिशत रही है। यह चयनित छात्र अपनी दाखिला फीस 20 जुलाई तक जमा करवा सकते हैं। डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में अब तक 502 छात्रों ने अपना दाखिला करवाया है जब कि सीटें 560 हैं। बीएससी नॉन मेडिकल में 138 और बीएससी मेडिकल संकाय में 71 छात्र दाखिल हुए है। बीकॉम में 73 छात्रों ने अपना एडमिशन करवाया है। उन्होंने बताया कि लेट फीस के साथ सीटें न भरने तक दाखिला जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें