फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देह व्यापार की आरोपी होटल संचालिका और नौकर गिरफ्तार, जमानत मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
रावलधी-दिल्ली बाईपास स्थित रिद्धि-सिद्धि होटल में दो युवतियों से देह व्यापार कराने के आरोप में पुलिस ने होटल संचालिका और उसके नौकर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को अंतरिम जमानत मिल गई। इससे पहले पुलिस ने इस मामले में दो युवतियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित सांगवान ने बताया कि दो जुलाई की अलसुबह डीएसपी रामसिंह की अगुवाई में गठित टीम ने रिद्धि-सिद्धि होटल पर छापा मारा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यहां देह व्यापार करवाया जा रहा है। सूचना के आधार पर एक पुलिसकर्मी को डमी ग्राहक बनाकर होटल भेजा गया था। होटल के काउंटर पर बैठे शख्स ने रुपये लेने के बाद डमी ग्राहक बनकर पहुंचे पुलिसकर्मी को ऊपर जाने का इशारा किया था। देह व्यापार की पुष्टि होने पर पुलिस टीम ने यहां दबिश दे दी थी। इस दौरान दो कमरों से दो जोड़े आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए थे। गिरफ्तार की गईं युवतियां उत्तर-प्रदेश की रहने वाली थी, जबकि युवक चंपापुरी क्षेत्र के थे। मामले में होटल संचालिका फरार चल रही थी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि होटल संचालिका जैन मोहल्ले की रहने वाली है, जबकि उसका नौकर प्रेम नगर का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें