फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक ने दो कंटेनमेंट जोन और सिविल अस्पताल का किया दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक डॉ. डीएन बागड़ी ने वीरवार को कंटेनमेंट जोन और सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिविल अस्पताल की कुछ व्यवस्थाओं में बदलाव कर सुधार के निर्देश दिए। हालांकि वो कंटेनमेंट जोन में की गई व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए। कंटेनमेंट जोन के निरीक्षण के दौरान सीएमओ मंजू कादयान समेत डिप्टी सीएमओ संजय गुप्ता व चंचल तोमर भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

सुबह करीब दस बजे स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल पहुंचते ही पहले सीएमओ मंजू कादयान से कोरोना की अपडेट ली और इसके बाद अस्पताल का निरीक्षण किया। सीएमओ मंजू कादयान ने उन्हें बताया कि सिविल अस्पताल में जल्द ही कुछ नई सेवाएं शुरू करने की योजना है और इसके लिए अनुमति लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही जिला स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार किया जाएगा।
डॉ. बागड़ी ने कोरोना काल के दौरान अस्पताल परिसर में की गई व्यवस्थाओं की सराहना भी की। अस्पताल के निरीक्षण के बाद वो पहले खेड़ी बूरा कंटेनमेंट जोन पहुंचे। वहां उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और ग्रामीणों से स्वास्थ्य विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों का फीडबैक भी लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नियमित स्क्रीनिंग की जा रही है और प्रबंधों से वो संतुष्ट हैं। इसके बाद डॉ. बागड़ी शहर के खजांची मोहल्ले में बनाए गए कंटेनमेंट जोन में पहुंचे और वहां भी उन्होंने व्यवस्थाओं का बारिकी से जायजा लिया। सूत्रों के अनुसार कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने जिला स्वास्थ्य विभाग को निर्देश भी दिए हैं। स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक को दोनों कंटेनमेंट जोन में पुलिसकर्मी भी तैनात मिले।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक ने वीरवार को दो कंटेनमेंट जोन और अस्पताल का निरीक्षण किया है। उन्होंने प्रबंधों और सेवाओं में सुधार को लेकर निर्देश भी दिए हैं, जिनकी जल्द से जल्द पालना की जाएगी।
विज्ञापन

- संजय गुप्ता, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें