फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बैलगाड़ी पर सवार होकर किया मतदान के प्रति जागरूक

Sun, 29 Sep 2024 03:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी के गांव डोहका मौजी में बैलगाड़ी में सवार होकर मतदाताओ को जागरूक करतीं  स्वीप टीम सदस
विज्ञापन
चरखी दादरी। एडीसी विश्वजीत चौधरी के निर्देशन एवं नोडल अधिकारी राजबाला फोगाट के मार्गदर्शन में गांव डोहका मौजी में स्वीप टीम ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।
विज्ञापन

स्वीप टीम के सदस्य अनिल फोगाट ने गांव डोहका मौजी में बैलगाड़ी पर सवार होकर लोगों को मतदान का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि लोकतांत्रिक संस्थाओं को जीवित रखने व सरकार में भागीदारी के लिए लोगों की मतदान में सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति के स्वाभिमान एवं आत्मविश्वास के लिए मतदान महत्वपूर्ण माध्यम है। स्वीप टीम के सदस्य करण सिंह व विरेंद्र भागेश्वरी ने घर-घर जाकर मतदान का संदेश दिया। उसके बाद स्कूली छात्रों के माध्यम से गांव में रैली भी निकाली गई।

लोगों को मतदान के प्रति किया जागरूक

चरखी दादरी। अतिरिक्त उपायुक्त व वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार स्वीप टीम ने बाढड़ा विधानसभा चुनाव क्षेत्र में मतदाताओं को जागरूक किया। गांव गोपी स्थित सीएचसी व बाढडा पीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों व ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक किया। पांच अक्तूबर को होने वाले विधानसभा चुनावों में अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


स्वीप टीम सदस्य मास्टर सुंदरपाल फोगाट ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदाताओं की जिम्मेदारी है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र के पर्व में भागीदार बनें। हरपाल आर्य ने कहा कि मतदान के प्रति जागरूकता जरूरी है। लोकतंत्र व संविधान को मजबूती देने के लिए अपने कर्तव्य का निर्वहन करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें