फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अपराधियों और नशा तस्करों पर शिकंजा, रातभर चला नाका चेकिंग अभियान

Sat, 29 Aug 2026 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
वाहनों की जांच करते पुलिसकर्मी। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। अपराधियों, नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए दादरी पुलिस ने 28 और 29 अगस्त की रात अंतरराज्यीय नाका चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस महानिदेशक के निर्देशों के तहत चलाए गए अभियान के दौरान जिले की सीमाओं और प्रमुख मार्गों पर कड़ी निगरानी रखी गई।
विज्ञापन

पुलिस ने बाढ़डा-सतनाली रोड स्थित लाड पुलिस नाके पर रातभर नाकाबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने कुल 125 वाहनों की जांच की। यातायात नियमों का उल्लंघन करने और आवश्यक दस्तावेज पूरे नहीं होने पर 12 वाहनों के चालान किए गए। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी गई।

अभियान के लिए डीएसपी धीरज कुमार के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम तैनात की गई। टीम में विशेष कमांडो दस्ते सहित कुल 26 पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिसकर्मियों ने लाड नाके पर मोर्चा संभालते हुए सीमा से जुड़े प्रमुख रास्तों पर लगातार निगरानी रखी। रातभर पुलिस बल हाई-अलर्ट पर रहा।
विज्ञापन



अवैध हथियार और नशा तस्करी पर विशेष नजर
पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार ने कहा कि जिला पुलिस अपराध, नशा तस्करी और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। जिले की सीमाओं से अवैध हथियार, मादक पदार्थ और अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में औचक नाकाबंदी और सघन जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
वाहनों के दस्तावेज और सवारियों की जांच
नाकाबंदी के दौरान छोटे-बड़े सभी वाहनों को रोककर आवश्यक जांच की गई। संदिग्ध प्रतीत होने वाले वाहनों की सर्च लाइट और मेटल डिटेक्टर की सहायता से तलाशी ली गई। वाहन चालकों और सवारियों के पहचान पत्रों की भी जांच की गई।
दस्तावेजों की जांच की
पुलिस ने वाहनों के पंजीकरण प्रमाण पत्र, फिटनेस, बीमा और प्रदूषण प्रमाणपत्र की जांच की। दस्तावेजों का डिजिटल रिकॉर्ड से मिलान करने के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की पृष्ठभूमि और आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला गया। आवश्यकता के अनुसार जिले में आने-जाने के कारणों की भी पड़ताल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें