फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रशर मालिकों ने प्रदर्शन कर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
प्रदर्शन करते क्रशर संचालक। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
क्रशर मालिकों ने खनन कार्यों पर लगी रोक हटाने की मांग पर मंगलवार को शहर में प्रदर्शन किया और लघु सचिवालय पहुंचकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले रोज गार्डन में बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिलेभर के क्रशर मालिकों ने भाग लिया। ज्ञापन में क्रेशर मालिकों ने बताया कि खनन कार्य बंद होने से विभिन्न वर्गों के लोगों के सामने रोजगार का संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह 11 बजे रोज गार्डन में क्रशर मालिकों की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता प्रधान सोमबीर घसोला ने की। उन्होंने सभी क्रशर मालिकों को आगामी रणनीति की जानकारी दी और करीब साढ़े 12 बजे क्रशर मालिक लघु सचिवालय के लिए रवाना हुए। उपायुक्त को सौंपे ज्ञापन में क्रशर मालिकों ने बताया कि प्रदूषण के चलते गत एक नवंबर से खनन कार्य पर रोक लगी हुई है। उन्होंने कहा कि दादरी में क्रशर चलने से इसका असर दिल्ली के प्रदूषण पर नहीं पड़ता है। प्रदूषण के स्तर में थोड़ा बहुत जो सुधार हुआ है वो बारिश की वजह से हुआ है और स्टोन क्रशर इकाई बंद करने का प्रदूषण के स्तर पर कोई असर नहीं पड़ा है। उन्होंने बताया कि स्टोन क्रशर इकाई 500 मीटर से अधिक दूरी तक प्रदूषण नहीं फैलाती हैं।
क्रशर मालिक तिलकराज, हवा सिंह, राकू, सुरेंद्र, उमेद, ललित कुमार, अनिल, मुख्तयार सिंह, विजय, जयभगवान, नरेश, राज, सुरेंद्र सिंह, अमित, संदीप, सुमेर और महेंद्र आदि ने बताया कि दादरी स्टोन क्रशर इकाइयों की वजह से कभी प्रदूषण का स्तर नहीं बढ़ा है। अगर प्रदूषण का स्तर बढ़ा है तो इसके अन्य कारण रहे हैं। क्रशर मालिकों ने क्रशर जोन में प्रदूषण मापी यंत्र लगवाने की मांग भी की है।
विज्ञापन

इंतजार के बाद भी नहीं आए डीसी, जबरन अंदर घुसने पर हुई बहस
क्रशर संचालक प्रदर्शन करते हुए दोपहर करीब साढ़े 12 बजे लघु सचिवालय पहुंचे। यहां मैन गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। क्रशर मालिकों ने ज्ञापन के लिए डीसी को बुलाने की मांग की। पुलिसकर्मियों द्वारा दिए गए समय पर जब डीसी नीचे नहीं पहुंचे तो क्रशर मालिकों ने जबरन अंदर घुसने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान दोनों पक्षों में बहस भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें