फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना महामारी से निपटने के लिए आठ और ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त विभिन्न विभागों के ये अधिकारी संभालेंगे लॉकडाउन की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण को रोकने और लॉकडाउन के पालन के लिए पशुपालन विभाग के आठ चिकित्सकों को ग्रामीण क्षेत्र में ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है। इसके पहले जिले में 18 ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात हैं। ड्यूटी मजिस्ट्रेट लॉकडाउन के दौरान इन गांवों में बाजारों को ऑड इवन के आधार पर एक दिन छोड़कर दुकानें खोलने, कहीं भीड़ न इकट्ठी होने देने, मास्क पहनने, सामाजिक दूरी का पालन और कोविड संक्रमण की स्थिति पर निगरानी रखेंगे।
विज्ञापन

जिलाधीश राजेश जोगपाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार गांव भागेश्वरी पशु अस्पताल के वेटेरनरी सर्जन डॉ. विनोद कुमार को बौंदकलां व बौंद खुर्द में ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है। वेटेरनरी सर्जन डॉ. जयभगवान को गांव अचीना में, पशु चिकित्सक डॉ. अमित को गांव सांवड़ में और डॉ. दिनेश गुलिया को इमलोटा गांव में, वेटेरनरी सर्जन डॉ. दीपक को गांव समसपुर में और वेटेरनरी सर्जन डॉ. सुनील कुमार को बेरला में, पशु चिकित्सक डॉ. सोमवीर को कादमा में और डॉ. अरुण फौगाट को झोझूकलां गांव का ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें