चरखी दादरी। जिले में बुधवार को एक और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई, जबकि नौ नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। बुधवार को 16 संक्रमितों ने कोरोना को मात भी दी है और अब जिले में 109 संक्रमित उपचाराधीन हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को 3134 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज भी दी।
बुधवार को बादल निवासी 65 वर्षीय संक्रमित की मौत हो गई। कोरोना से जिले में यह 128वीं मौत है। बुधवार को जो नए केस सामने आए हैं उनमें से दो दादरी शहर और सात ग्रामीण क्षेत्र से हैं। दो जून तक जिले में कोरोना जांच के लिए 183129 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 4993 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव और 177611 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बुधवार को 534 नए सैंपल लिए गए और फिलहाल 525 सैंपल की रिपोर्ट लंबित हैं। अब तक जिले में 4756 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।
यहां मिले नए संक्रमित
बुधवार को शहर के लोहारू रोड निवासी 45 और 60 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटव मिले हैं। उनके अलावा कालियावास निवासी 80 वर्षीय महिला, जावा निवासी 21 साल का युवक, झोझू खुर्द निवासी 28 साल का युवक, बौंदकलां निवासी 25 साल का युवक, खेड़ी बत्तर निवासी 80 वर्षीय महिला और उण निवासी 74 साल की महिला संक्रमित मिली है।
बुधवार को 17 केंद्रों पर हुआ वैक्सीनेशन
जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज डॉक्टर आशीष मान ने बताया कि बुधवार को सिविल अस्पताल में 220, एमसीएच में 110, बौंदकलां में 211, अचीना में 198, रनीला में 210, सांवड़ में 220, झोझूकलां में 220, बलकरा में 157, संतोकपुरा में 184, मानकावास 168, माई कलां में 220, गोपी में 103, बाढड़ा में 201, हड़ौदी में 200, कादमा में 137 और छपार में 165 लोगों ने वैक्सीन लगवाई।
बुधवार को एक संक्रमित की मौत हुई है, जबकि नौ नए केस सामने आए हैं। वैक्सीनेशन के लिए बुधवार को मेगा कैंप लगाकर 3134 लोगों को कवर किया।
डॉक्टर सुदर्शन पंवार, सीएमओ।