फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बिजली और पेयजल संकट से परेशान लोगों ने लगाया जाम

Mon, 03 Jun 2024 04:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी में आक्रोशित लोगों से बातचीत करते शहर थाना प्रभारी रमेश कुमार। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। कई दिनों से बिजली और पेयजल संकट का दंश झेल रहे वाल्मीकि बस्ती के लोगों का गुस्सा रविवार सुबह फूट पड़ा। समस्याओं का समाधान न होने से खफा लोग लामबंद होकर नेशनल हाईवे 334-बी (दिल्ली-पिलानी) पर उतर आए और यातायात व्यवस्था को बाधित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम और बिजली निगम के अधिकारी से समस्या का समाधान दिलाकर जाम खुलवाया। इससे पहले करीब 30 मिनट तक नेशनल हाईवे की यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।
विज्ञापन

वाल्मीकि नगर में कई दिनों से बिजली निगम और जनस्वास्थ्य विभाग की आपूर्ति के समय में काफी अंतर है। बिजली बहाल रहने पर पेयजल आपूर्ति नहीं होती जबकि पेयजल आपूर्ति आने पर बिजली व्यवस्था बाधित हो जाती है। इस कारण बस्ती के लोग बिजली और पानी का संकट झेल रहे हैं।

रविवार सुबह वार्डवासियों का सब्र जवाब दे गया और दस बजे लोग एकत्र होकर गैस एजेंसी गोदाम के सामने सड़क पर उतर आए। उन्होंने अवरोधक डालकर जाम लगा दिया और किसी वाहन चालक को वहां से नहीं गुजरने दिया। सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से बातचीत कर जाम लगाने का कारण जाना। लोगों ने उन्हें अपनी परेशानी बताकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की।
विज्ञापन

इसके बाद बिजली निगम के अभियंता मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को बिजली की समस्या जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया। शहर थाना प्रभारी ने लोगों को बताया कि बिजली आने पर पेयजल भी मिलने लगेगा। अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोग सड़क से हट गए। तभी पुलिस टीम थाने में लौटी।

लोग बोले : शिकायतों के बाद भी दूर नहीं हुई कई दिनों से बनी समस्या
वाल्मीकि बस्ती निवासी सुनीता, राजबाला, किरण, समरजीत, सरोज, रणधीर, सतीश, माया, दिनेश और नीरज आदि ने बताया कि उनके वार्ड में कई दिनों से बिजली, पेयजल की समस्या बनी है। वह कई बार अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं किया गया। मजबूरीवश उन्हें रविवार को रोड जाम करना पड़ा।
- 14 दिन के अंदर पांचवीं बार लगा जाम
पिछले दो सप्ताह के अंदर शहर में पांचवीं बार जाम लगा। पहले जहां सरदार झाडू सिंह चौक के पास जाम लगाया गया तो इसके बाद गोशाला चौक और महेंद्रगढ़ चुंगी पर जाम लगाया गया। आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार को पंचनद चौक पर चौथी बार जाम लगाया और रविवार को वाल्मीकि बस्ती के लोगों ने पांचवीं बार जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें