फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए पार्षदों की बैठक की 30 को

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद चेयरमैन संजय छपारिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए जिला प्रशासन ने बैठक की तारीख और समय तय कर दिया है। बुधवार को एसडीएम विरेंद्र सिंह ने बैठक के लिए 30 अक्तूबर को निर्धारित कर पार्षदों को सूचना भेज दी है। लघु सचिवालय के प्रथम तल पर स्थित सभागार में सुबह 11 बजे यह बैठक होगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गत 26 फरवरी को 14 पार्षदों ने चेयरमैन संजय छपारिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए तत्कालीन डीसी को शपथ पत्र सौंपे थे। इसके बाद एसडीएम ने 18 मार्च को बैठक बुलाई थी, लेकिन उससे पहले 16 मार्च को चेयरमैन अविश्वास प्रस्ताव लाने पर कोर्ट से स्टे ले आए थे।
गत एक अक्तूबर को चेयरमैन ने अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ स्टे लेने के लिए दायर की गई याचिका वापस ले ली थी। चेयरमैन की ओर से उच्च न्यायलय में पक्ष रखा गया था कि प्रदेश सरकार की ओर से 18 सितंबर 2020 को हरियाणा म्यूनिसिपल एक्ट में किए गए बदलावों को चुनौती देते हुए वे याचिका दायर करेंगे। कोर्ट ने इस मंजूर करते हुए 16 मार्च को अदालत की ओर से जारी अंतरिम आदेशों को भी समाप्त मान लिया था। इसके बाद से ही चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए शपथ पत्र सौंपने वाले पार्षद जल्द अविश्वास प्रस्ताव लाने का दावा कर रहे हैं। बुधवार को एसडीएम विरेंद्र सिंह ने अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए 30 अक्तूबर की बैठक तय की है।
विज्ञापन

सोशल साइट पर भी वायरल हुआ पत्र
एसडीएम विरेंद्र सिंह ने पत्र क्रमांक 311-334 जारी किया है, जिसमें 30 अक्तूबर बैठक की तिथि घोषित की गई है। इसकी सूचना सभी 21 पार्षदों को भी दे दी गई है। यह पत्र दोपहर को ही सोशल साइट पर वायरल हो गया।
विज्ञापन

चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए बैठक तय कर दी गई है और इसकी सूचना सभी पार्षदों को दी गई है।
विरेंद्र सिंह, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें