फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गांवों में 100 एकड़ कपास की फसल नष्ट होने से किसान चिंचित

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सांजरवास और फौगाट में अगस्त में हुई बारिश से कपास की फसल में जलभराव होने से करीब 100 एकड़ में कपास की फसल खराब हो गई। किसानों ने सरकार से बर्बाद हुई फसल की गिरदावरी करवा कर मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि बारिश के पानी से कपास की खेती सूखने लगी है। किसानों ने कहा कि बारिश के पानी ने खेती को बर्बाद कर दिया है। ऐसे में किसान के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। गांव सांजरवास और फौगाट में किसान धर्मवीर, अमरचंद, कृष्ण, रामकुमार, बिंटू, महावीर, तेजपाल, मोहलाराम, सतीश, रामभगत, अर्जुन, बलजीत, कर्मवीर, बलवीर, सुरेंद्र, मनोज, धर्मपाल, नवीन, कंवरपाल, महेश, कुलदीप, मेनपाल, ब्रजपाल, बाघ सिंह, प्रवीन, सतप्रकाश, अशोक, मामन, बिन्नी आदि ने बताया कि बारिश के कारण उनकी कपास की फसल में काफी नुकसान हुआ है। इन किसानों ने बर्बाद हुई फसल की गिरदावरी करवा मुआवजे की मांग की है। भाजपा किसान मोर्चा के बौंद मंडल अध्यक्ष अमरजीत ठाकुर ने गांव सांजरवास व फौगाट के खेतों में किसानों के साथ खराब हुई कपास की फसल का जायजा लिया। अमरजीत ठाकुर ने कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल व भिवानी-महेंद्रगढ़ सांसद धर्मवीर सिंह से दोनों गांवों में गिरदावरी करवाए जाने की मांग की है। इस दौरान किसान जयपाल, सत्यवीर महिपाल, गजेंद्र राघव, सूरज,लाला भारद्वाज, कृष्ण नंबरदार, रवींद्र, जयप्रकाश स्वामी, मेनपाल व राजेंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें