जर्मनी से करीब 24 दिन पहले स्वदेश वापिस लौटे दादरी शहर निवासी एक व्यक्ति को दो दिन से बुखार आने के बाद शुक्रवार को सुरक्षा के साथ रोहतक पीजीआई ले जा गया। उक्त व्यक्ति अपनी पत्नी और साढ़े तीन वर्षीय बच्ची के साथ गत 28 फरवरी को भारत लौटा था। डिप्टी सीएमओ चंचल तोमर ने बताया कि पीजीआई भेजे गए शख्स में कोरोना वायरस के लक्षण मिलने की बहुत कम संभावना है। ऐतिहाद के तौर पर उसे टीम के साथ शुक्रवार को टीम के साथ पीजीआई भेजा गया है। कोरोना फैलने के बाद विदेशों में रह रहे नौ पैसेंजर वापसी कर चुके हैं।
चीन, जापान, इटली और जर्मनी रहने वाले नौ लोग अब तक चरखी दादरी जिले स्थित अपने घर वापसी कर चुके हैं। स्वास्थ्स विभाग की टीमें पैसेंजर पर विशेष निगरानी रख रही है। विदेशों से लौशे सभी नौ लोगों की विभा स्क्रीनिंग कर चुका है लेकिन अब तक किसी में कोरोना के लक्षण नजर नहीं आए हैं। शुक्रवार को जर्मनी से लौटे एक 35 वर्षीय व्यक्ति को जांच के लिए पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार शहर की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति अपनी 30 वर्षीय पत्नी के साथ पिछले करीब तीन सालों से जर्मनी में रह रहा था। वह वहां जॉब करता था। डिप्टी सीएमओ चंचल तोमर ने बताया कि उक्त शख्स गत 28 फरवरी को भारत वापिस आया। इसके बाद उक्त शख्स ने अपनी साढ़े तीन वर्षीय बच्ची और पत्नी के साथ एक शादी समारोह में शिरकत की और करीब एक सप्ताह पहले ही दादरी आया था। बताया जा रहा है कि उक्त शख्स की पत्नी की जांच बहादुरगढ़ में करवाई गई थी और उसमें कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए। दादरी स्थित अपने घर लौटे शख्स को पिछले दो दिनों से तेज बुखार आ रहा था और शुक्रवार को उसे अस्पताल बुलाने के बाद पीजीआई रेफर किया गया।
घर वापसी करने वाले इन लोगों की गई है स्क्रीनिंग
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो चार देशों से लोग जिले में वापसी कर चुके हैं। चाइना से एक व्यक्ति, इटली से एक, जापान से चार और जर्मनी से तीन लोग वापसी कर चुके हैं। इनमें से कोई भी कोरोना संदिग्ध नहीं मिला है। विदेशों से वापिस आने वाले लोग पिछले तीन से चार सालों से वहां रह रहकर जॉब कर रहे थे। कोरोना का प्रकोप फैलने के बाद उन्होंने घर वापसी की है। इन सभी की स्वास्थ्य विभाग स्क्रीनिंग कर चुका है।
चाइना से लौटे युवक को 28 दिन तक रखा निगरानी में
गत 31 जनवरी को एक 18 वर्षीय युवक के चाइना से लौटने की सूचना स्वास्थ्य विभाग को लगी थी। इसके तुुरंत बाद टीम उक्त युवक की स्क्रीनिंग के लिए पहुंची। युवक चाइना में एमबीबीएस कर रहा था। डिप्टी सीएमओ चंचल तोमर ने बताया कि उक्त युवक को टीम ने 28 तक आइसोलेशन वार्ड में अपनी निगरानी में रखा। 28 दिन के बाद उसे घर जाने की अनुमति दे दी गई। उन्होंने बताया कि उक्त युवक में भी कोरोना पॉजीटिव होने के लक्षण नहीं मिले।
जर्मनी से लौटे एक पैसेंजर को दो दिन से बुखार आ रहा था और शुक्रवार को उसे पीजीआई रोहतक भेजा गया है। इटली, जर्मनी, चीन और जापान में रहने वाले नौ पैसेंजर अब तक जिले में वापसी कर चुके हैं लेकिन कोई भी कोरोना पॉजीटिव नहीं पाया गया है।
चंचल तोमर, डिप्टी सीएमओ, चरखी दादरी