चरखी दादरी। जिले में मंगलवार को कोरोना का एक भी नया केस सामने नहीं आया। जबकि एक मरीज स्वस्थ हुआ है। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने की है। उन्होंने बताया कि दादरी जिले में कोरोना के 11 केस सक्रिय हैं जबकि 630 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित हैं। सीएमओ ने बताया कि सोमवार शाम तक जिले में 12 कोरोना केस सक्रिय थे। उन्होंने बताया कि मंगलवार को 630 नए सैंपल लिए गए हैं और अब तक जिले से कोरोना जांच के लिए 351531 सैंपल जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 7415 लोग संक्रमित मिले हैं, जिनमें से 145 की मौत हुई है जबकि 7259 कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं।