फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने राज्य स्तरीय चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, दो आरोपी सोनीपत में गिरफ्तार

विज्ञापन
Police busted state level thief gang, two accused arrested in Sonepat - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
जिला पुलिस ने राज्य स्तरीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को सोनीपत से गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले करीब दो साल से गुरुग्राम, जींद, चरखी दादरी, हिसार व राजस्थान में चोरी की वारदातों में शामिल हैं। पुलिस अभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इसके बाद ही चोरी के मामलों को खुलासा होगा।
विज्ञापन

चोर गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तार के बाद एसपी विनोद कुमार ने मंगलवार को प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने बताया कि गत दो साल से यह चोर गिरोह राज्य भर में सक्रिय रहा है। आरोपी दिन के समय बस्तियों में चप्पल बेचने का काम करते समय बंद मकानों की रेकी कर लेते थे और रात के समय चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। चरखी दादरी शहर पुलिस थाना में इनके खिलाफ तीन चोरी के मामलेे दर्ज हैं। इसी प्रकार बौंद कलां पुलिस थाना में दो चोरी के मामले दर्ज हैं। इसी के तहत बाैंद कलां पुलिस थाना के अंतर्गत गांव सांजरवास निवासी मनीषा रानी ने पुलिस में शिकायत दी थी कि 16 से 23 नवंबर के बीच उनके मकान से चोर सोने-चांदी के जेवरात और 13 हजार की नकदी चोरी हो गई थी। इस शिकायत के बाद जिला पुलिस प्रशासन हरकत में आ गई थी। थाना बौंद कलां के उपनिरीक्षक कप्तान सिंह ने चोरों के खिलाफ लगातार दबिश शुरू कर दी थी। उप निरीक्षक ने पांच दिसंबर को एक आरोपी मंजीत निवासी लाठ जिला सोनीपत को दादरी के गांव सांवड़ से गिरफ्तार किया। मंजीत ने पुलिस के समक्ष पूछताछ में अपने दूसरे साथी रामनारायण लाठ जिला सोनीपत के नाम का खुलासा किया। इसके बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी रामनायण को उसके गांव लाठ से गिरफ्तार कर लिया।
इन वारदातों में भी रहे शामिल
दादरी शहर में चोरों ने 18 सितंबर 2018, 4 अक्तूबर 2018 और पांच अप्रैल 2019 को मकानों में चोरी की वारदात की थी। इसी प्रकार बौंदकलां क्षेत्र में 11 नवंबर 2020 और 30 नवंबर 2020 को चोरी की वारदात की थी। एसपी ने बताया कि चोरों के खिलाफ गुरुग्राम भी सेंधमारी का केस दर्ज है। इन चोरों ने जींद, हिसार, राजस्थान आदि में कई चोरी की हैं।
विज्ञापन

दो आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। रिमांड के दौरान चोरी का सामान बरामद करने के प्रयास किया जाएंगे। एसपी ने बताया कि पकड़े आरोपियों से चोरी की अन्य घटनाओं का भी खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विनोद कुमार, एसपी ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें