फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला समेत पांच लोग मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला निवासी पांच लोगों की वीरवार को कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों में एक महिला भी शामिल है। सीएमओ सुदर्शन पंवार ने बताया कि वीरवार को 20 संक्रमितों को डिस्चार्ज भी किया गया। उन्होंने बताया कि अभी 1300 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित है। सीएमओ सुदर्शन पंवार ने बताया कि वीरवार शाम तक जिले से 78035 सैंपल लिए गए हैं जिनमें से 1306 की रिपोर्ट पॉजिटिव और 74884 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि जिले में 1050 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 14 की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि वीरवार को 850 सैंपल लिए गए हैं और 13 लोग आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि जिले के 8940 लोग होम क्वारंटीन हैं और 2192 सर्विलांस का समय पूरा कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें