कॉलेज रोड स्थित श्रीराम ज्ञान मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त ने भाग लिया। इस दौरान इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए दवा का वितरण किया गया।
डीसी शिवप्रसाद शर्मा ने कहा कि मुरारीलाल रासीवासिया आयुर्वेदिक कॉलेज अस्पताल की ओर से अच्छे प्रयास किए जा रहे हैं। कोरोना की रोकथाम में विशेष योगदान है। उपायुक्त ने कहा कि इम्युनिटी बढ़ाने पर कोरोना का दुष्प्रभाव खत्म हो जाता है। आयुर्वेद दवा पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाती है। कोरोना से लड़ने में शरीर की क्षमता बढ़ती है। उपायुक्त ने आयुर्वेदिक प्रबंधन व चिकित्सकों की टीम का धन्यवाद किया और कहा कि अस्पताल प्रबंधन भविष्य में भी इसी तरह इम्युनिटी बूस्टर तैयार करें और आम जन में वितरित करे।
डीसी ने कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाए जाने की जरूरत है। इस अवसर पर डीईएस सोसायटी चेयरमैन डॉ. विद्या गुप्ता, एडवोकेट जीतराम, डॉ. संजीत, ब्रह्मानंद, विनोद गुप्ता, मोहन, रविंद्र आदि उपस्थित थे।