फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22वें कोरोना संक्रमित ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पिछले चार दिनों में चौथे कोरोना संक्रमित की मौत हुई है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने एक संक्रमित की मौत होने और तीन नए केस मिलने की पुष्टि की है। मृतक 66 वर्षीय संक्रमित दादरी शहर का रहने वाला था और वो हिसार के एक अस्पताल में उपचाराधीन था। उसकी तीन दिन पहले ही कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन

सीएमओ सुदर्शन पंवार ने बताया कि जिले में अब तक 1383कोरोना संक्रमित मिले चुके हैं। अब तक जिले से 87201 सैंपल लिए जा चुके हैं जिनमें से 81853 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि शनिवार को 920 सैंपल लिए गए और फिलहाल जिले से भेजे गए 3965 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित हैं। उन्होंने बताया कि 1167 संक्रमित अब तक स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 22 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जिला निवासी 21वें कोरोना संक्रमित की मौत हिसार के एक अस्पताल में हुई थी। वह गत दो नवंबर से उपचाराधीन था और तीन दिन पहले ही कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
उन्होंने बताया कि शनिवार को पिचोपा कलां निवासी 29 साल के व्यक्ति, बस स्टैंड क्षेत्र निवासी 30 साल के व्यक्ति समेत तीन लोगों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि 15 संक्रमित शनिवार को डिस्चार्ज किए गए। उन्होंने बताया कि जिले में इस समय 194 संक्रमित उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें