फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी में किरयाणा स्टोर चलाने वाला व्यक्ति मिला पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी में किरयाणा स्टोर चलाने वाला ऊण गांव निवासी एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। वीरवार सुबह उसकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने उसे कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कर लिया है। नया मामला सामने आने के बाद जिले में 24 एक्टिव केस हो गए हैं। वीरवार को कोई संक्रमित डिस्चार्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ चंचल तोमर ने बताया कि जिले में अब तक 102 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें से 77 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि एक की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि वीरवार को ऊण गांव निवासी 28 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उक्त व्यक्ति रेवाड़ी में किरयाणा स्टोर चलाता है। वह गत 11 जुलाई को घर आया था और 14 जुलाई को उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था, जिसकी वीरवार को रिपोर्ट आई है। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि संक्रमित को ट्रेस कर लिया गया है और उसके संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार कर जा रही है। पांच दिन बाद संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल लिए जाएंगे।
डिप्टी सीएमओ संजय गुप्ता ने बताया कि वीरवार तक जिले में 6308 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 102 की रिपोर्ट पॉजिटिव जबकि 6031 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 175 सैंपलों की रिपोर्ट अभी लंबित है। उन्होंने बताया कि जिले के 1570 लोग सर्विलांस का समय पूरा कर चुके हैं जबकि 1704 लोग होम क्वारंटीन हैं। नौ लोगों को कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है जबकि नौ क्वारंटीन सेंटरों में हैं।
विज्ञापन

वीरवार को जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव केस मिला है। संक्रमित ऊण गांव का रहने वाला है और उसका कनेक्शन रेवाड़ी से है। अब जिले में 24 एक्टिव केस हो गए हैं।
विज्ञापन

- डॉ. मंजू कदायान, सीएमओ, चरखी दादरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें