फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 29 को दादरी में प्रदर्शन करेंगे प्रदेश के सभी जिलों के ठेकेदार

Sun, 28 Jul 2024 03:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी ठेकेदार एसोसिएशन का जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में धरना शनिवार को भी रहा जारी, नारेबाजी कर जताया रोष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में ठेकेदार एसोसिएशन का अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को भी जारी रहा। प्रदर्शनकारी खेमे ने नारेबाजी कर रोष जताया और विभागीय अधिकारियों पर उनकी मांगों व समस्याओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। वहीं, प्रदर्शनकारी ठेकेदारों ने एलान किया कि 29 जुलाई को दादरी में होने वाले प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
एसोसिएशन प्रधान प्रीतम बलाली ने अपने संबोधन में कहा कि ठेकेदार करीब एक माह से आंदोलन कर रहे हैं। बावजूद इसके समस्याओं और मांगों का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों के काम न करने से आमजन परेशान है। जबकि विभागीय अधिकारियों को लोगों व ठेकेदारों की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की इस कार्यशैली के खिलाफ 29 जुलाई को दादरी में पूरे प्रदेश के ठेकेदार एकत्र होकर शहर में प्रदर्शन कर अपनी मांगों और समस्याओं को उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शनिवार को दिए गए धरने की अध्यक्षता ठेकेदार हरीश ने की। ठेकेदार राजकुमार, सुखबीर, नसीब व कृष्ण ने बताया कि विभाग व सरकार को पहले चेतावनी देने के बाद भी सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि 29 जुलाई को दादरी में होने वाले प्रदेश स्तरीय आयोजन की तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को विजय, बलजीत, प्रवीन, चरण सिंह, संजय, सुनील, जोगेंद्र व राजकुमार आदि ठेकेदार धरनास्थल पर मौजूद रहे।
फोटो 23
जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में धरनास्थल पर नारेबाजी करते ठेकेदार। स्रोत : एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें