फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बाढड़ा में सिलिंडर के लिए घंटों कतार में लगे रहे उपभोक्ता

Mon, 16 Mar 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
कस्बे की गैस एजेंसी के बाहर बुकिंग के लिए लगी लंबी कतार। 
विज्ञापन
बाढड़ा। ईरान-इस्राइल व अमेरिका युद्ध के बाद गैस आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका के चलते कस्बे में एलपीजी सिलिंडर लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रविवार को जुई रोड स्थित गैस एजेंसी के बाहर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी लाइनें लग गईं और कई लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

उपभोक्ता बिजेंद्र, अशोक, अनिल, मंजीत आदि का कहना है कि सिलिंडर की कमी के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग सुबह से ही लाइन में लगे रहे, लेकिन देर शाम तक भी सभी को सिलिंडर नहीं मिल पाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक बढ़ी मांग के कारण एजेंसी पर भीड़ बढ़ गई है, जिससे व्यवस्था संभालना मुश्किल हो रहा है। वहीं एजेंसी संचालकों का कहना है कि सप्लाई सीमित होने के कारण सभी उपभोक्ताओं को तुरंत सिलिंडर उपलब्ध कराना संभव नहीं हो पा रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें