फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: घर में चूल्हा जलाने के लिए धूप में झुलसने को विवश हैं उपभोक्ता

Sat, 28 Mar 2026 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
शनिवार को दोपहर में तेज धूप के दौरान कतार में खड़े उपभोक्ता।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। सरकार व प्रशासन भले ही घरेलू गैस सिलिंडरों का पर्याप्त भंडार होने का दावा कर रहे हों लेकिन धरातल पर उपभोक्ता अपने घरों में चूल्हा जलाना सुनिश्चित करने के लिए चिलचिलाती धूप में झुलसने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

हर रोज सुबह से ही उपभोक्ता गैस सिलिंडर की बुकिंग करवाने के लिए एजेंसियों के बाहर कतार में लगते हुए नजर आते हैं। जहां उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ये हैं कि कई लोगों को तो अपनी दुकान व कारोबार छोड़कर कतार में घंटों खड़े होना पड़ रहा है। कतार में खड़े उपभोक्ताओं का कहना है कि कभी सर्वर की धीमी गति तो कभी केवाईसी जैसी परेशानियों के कारण उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। जिससे उनके दूसरे जरूरी काम भी अटक अटक जाते है और तेज धूप में तपना पड़ रहा है।

शहर की गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतार कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। घर का चूल्हा जलाने के लिए लोग सुबह आठ बजे से ही एजेंसी के बाहर डेरा डालना शुरू कर देते है। एजेंसी के बाहर उमड़ रही भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन व खाद्य एवं पूर्ति विभाग के दावों पर सवालिया निशान लग रहे हैं।
विज्ञापन

कतार में लगे लोगों का कहना है कि सभी जरूरी काम छोड़ कर पर्ची कटवाने के लिए गैंस एजेंसी पहुंचना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि ईरान-अमेरिका-इस्राइल युद्ध के बीच सरकार सभी गैस उपभोक्ताओं को समय पर सिलिंडर देने का दम भर रही थी लेकिन हाला त विपरीत होते जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि कारोबार, दुकानदारी छोड़ कर लाइन में काफी समय तक खड़ा रहने के कारण कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। सुबह से लेकर दोपहर के समय तक ही अधिकांश लोग बाजारों में खरीदारी के लिए आते हैं लेकिन उनका दुकानदारी का यह समय गैस सिलिंडर के लिए लाइन में लगने के दौरान बीत जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें