बाढड़ा। संयुक्त निर्माण मजदूर मोर्चा हरियाणा के आह्वान पर क्षेत्र से निर्माण मजदूर 31 अगस्त को हिसार में होने वाले राज्यस्तरीय सम्मेलन में भाग लेंगे। इस दौरान मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल मंत्री रणबीर गंगवा को मांगों के लिए मांग-पत्र सौंपेगा। भवन निर्माण कामगार यूनियन सीटू के जिला संयोजक सुमेर सिंह ने बताया कि सम्मेलन की तैयारियों के लिए ब्लॉक एवं जिला कमेटी की ऑनलाइन बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें आगामी आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्माण मजदूर 14 महीनों से मांगों के समाधान के लिए आंदोलन कर रहे हैं। सरकार की ओर से समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया गया है। मजदूरों को सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने के कारण परेशान हैं।