फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: ब्रह्माकुमारी ने ग्रामीणों को बांधा रक्षा सूत्र

Sun, 23 Aug 2026 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दादरी सेवा केंद्र की ओर से गांव चरखी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान रक्षाबंधन पर्व मनाया गया और ग्रामीणों को नशा मुक्ति का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

सेवा केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी प्रेमलता ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह पर्व केवल भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक नहीं है बल्कि पवित्रता, सुरक्षा और एक-दूसरे के जीवन से बुराइयों को दूर करने का संकल्प लेने का भी अवसर है।
उन्होंने ग्रामीणों को समाज से बुराइयों और व्यसनों को दूर भगाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी प्रियंका ने जीवन में सकारात्मकता और नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नशे जैसी बुराई न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को बर्बाद करती हैं बल्कि परिवार और समाज को प्रभावित करती हैं।
विज्ञापन

इसलिए सबको मिलकर समाज को व्यसन-मुक्त बनाने का संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान ब्रह्माकुमारी प्रेमलता व प्रियंका ने ग्रामीणों को रक्षा सूत्र बांधकर ईश्वरीय सौगात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें