फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण मजदूर विधायक के आवास का करेंगे घेराव : रामौतार

Thu, 02 Jul 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। संयुक्त निर्माण मजदूर मोर्चा की बैठक इंटक कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भवन निर्माण कामगार यूनियन सीटू के ब्लॉक कोषाध्यक्ष रोशनलाल धारणी ने की। इंटक नेता रवि कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इंटक जिला प्रधान रामोतार खोरड़ा ने बताया कि बैठक में 13 जुलाई को दादरी विधायक सुनील सांगवान के आवास पर प्रस्तावित घेराव कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई। आंदोलन को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई। रामौतार ने कहा कि निर्माण मजदूरों की आवाज को लंबे समय से अनसुना किया जा रहा है जिससे मजदूरों में असंतोष है। उन्होंने कहा कि अब संयुक्त निर्माण मजदूर मोर्चा संघर्ष को और तेज करेगा और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करेगा।
खोरड़ा ने कहा कि इसके लिए गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। मजदूरों को संगठित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लंबे समय से गांवों में मजदूरों के कार्य बंद पड़े हैं जिससे मजदूरों की आय प्रभावित हुई है। उनके सामने रोजगार का संकट पैदा हो गया है। यूनियन नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र लाभार्थियों को पहली किश्त मिलने के बाद शेष राशि अब तक जारी नहीं की गई है। वर्ष 2025 से लंबित योजनाओं का लाभ दिया जाए। पंजीकरण एवं नवीनीकरण बहाल किया जाए। प्रतिदिन मजदूरी 800 रुपये सुनिश्चित की जाए। बैठक में राजेंद्र बेरला, सुरेंद्र सिंह, अजित सिंह, मोनू, ओमप्रकाश, रविंद्र सिंह, कामरेड रामपाल धारणी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें