फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: निर्माण मजदूरों ने मांगों के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Tue, 15 Sep 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। निर्माण एवं मनरेगा मजदूरों की मांगों के लिए सोमवार को अनाज मंडी में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान भूप सिंह नांधा ने की। बैठक को मोर्चा के राज्य महासचिव कॉमरेड सुखबीर सिंह व जिला संयोजक सुमेर सिंह धारणी ने संबोधित किया। बैठक के बाद एसडीएम आशीष कुमार को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

राज्य महासचिव सुखबीर सिंह ने कहा कि निर्माण मजदूर कल्याण बोर्ड का श्रम पोर्टल लंबे समय से बंद रहने के कारण प्रदेश के लाखों मजदूर परेशान रहे। वर्ष 2025 में सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन करने वाले मजदूर आज भी सुविधाओं का इंतजार कर रहे हैं। मोर्चा ने मांग की कि पात्र मजदूरों के पंजीकरण तत्काल बहाल किए जाएं, पोर्टल पूरी तरह चालू किया जाए, वंचित मजदूरों को योजनाओं के लिए आवेदन का विशेष अवसर दिया जाए।
सुखबीर सिंह ने कहा कि श्रमिक के 90 दिन काम के सत्यापन का मजदूर यूनियनों को अधिकार एवं प्रतिनिधित्व दिया जाए ताकि वास्तविक मजदूरों की पहचान पारदर्शी तरीके से हो सके। सुखबीर सिंह ने कहा कि मजदूरों की मांगों के लिए 27 सितंबर से एक अक्तूबर तक डिप्टी डायरेक्टर कार्यालय हिसार में प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में भूप सिंह, कुलदीप सिंह, राजेंद्र बेरला, ओमप्रकाश, धूप सिंह बिलावल, बिजेंद्र सिंह, सुंडूराम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें